संदेश

Bihar Board Intermediate Music Notes लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bihar Board Intermediate Political Science Notes

चित्र
  प्रश्न:- सुशासन से आप क्या समझते हैं? उत्तर:- सुशासन का तात्पर्य अच्छी शासन व्यवस्था है एक अच्छी शासन व्यवस्था में निम्न गुण पाए जाते हैं। एक अच्छी शासन व्यवस्था में सामाजिक व आर्थिक समानता पाई जाती है। आर्थिक दृष्टि से लोगों के बीच के अंतर को कम करने का गंभीर प्रयास किया जाता है। देश की जनता को साक्षर बनाने को प्रमुखता दी जाती है। देश की प्रगति के लिए जनता को साक्षर होना बहुत आवश्यक है। सुशासन में रोजगार के अधिक से अधिक अवसरों की खोज की जाती है। ताकि बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके। सुशासन में अहिंसा की नीति का पालन किया जाता है। लोगों को अपनी बात कहने या विरोध करने के लिए अहिंसा का रास्ता अपनाने का सुझाव दिया जाता है। प्रश्न:- राष्ट्रपति शासन से क्या समझते हैं? अथवा, राष्ट्रपति शासन किन परिस्थितियों में लगाया जाता है?  उत्तर:- राष्ट्रपति शासन प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा लगाया जाता है। राष्ट्रपति शासन एक ऐसा शासन है जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल भंग हो जाती है और देश का शासन कार्य प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति के हाथ में आ जाती हैं। राष्ट्रपति के नाम से देश का शासन

Bihar Board Class 12 Music Notes

संगीत क्या है? संगीत सूर एवं ताल युक्त ललित कला है जिसमें गायन, वादन, नृत्य तीनों का समन्वय होता है । यही कारण है कि इसे गीत वाद्य और नृत्य की त्रिवेणी कहा गया है। इस कला के माध्यम से कलाकार के मनोगत भाव स्वर, लय, ताल के साथ व्यक्त होता है। संगीत को परिभाषित करते हुए यह उल्लेख करें कि संगीत के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। अथवा  संगीत एवं जीवन पर निबंध लिखें। संगीत शब्द सम और गीत के मिलने से बना है सम का अर्थ समता तथा गीत के अर्थ गीत होता है। अर्थात  संगीत वह है जो गीत गाने अथवा सुनने वाला को समता  प्रदान करता है। जहां हर्ष विषाद खुशी चिंता कुछ भी रह जाए संगीत सब को मिटा कर समता अर्थात साम्यावस्था प्रदान करता है। सर्वप्रथम संगीत का चर्चा सामवेद में हुई थी कि गायन, वादन, नृत्य के समन्वय रूप को संगीत कहते हैं।             संगीत भारतीय संस्कृति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। संगीत के बिना मानव जीवन का अस्तित्व नहीं है। इस बात को धर्मशास्त्र भी स्वीकार करता है।           " साहित्य संगीत कला विहीना:             साक्षात पशु पुच्छ विषाणहीनः&