संदेश

Bihar Board Intermediate Preparation लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bihar Board Class 12 Music Notes

संगीत क्या है? संगीत सूर एवं ताल युक्त ललित कला है जिसमें गायन, वादन, नृत्य तीनों का समन्वय होता है । यही कारण है कि इसे गीत वाद्य और नृत्य की त्रिवेणी कहा गया है। इस कला के माध्यम से कलाकार के मनोगत भाव स्वर, लय, ताल के साथ व्यक्त होता है। संगीत को परिभाषित करते हुए यह उल्लेख करें कि संगीत के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। अथवा  संगीत एवं जीवन पर निबंध लिखें। संगीत शब्द सम और गीत के मिलने से बना है सम का अर्थ समता तथा गीत के अर्थ गीत होता है। अर्थात  संगीत वह है जो गीत गाने अथवा सुनने वाला को समता  प्रदान करता है। जहां हर्ष विषाद खुशी चिंता कुछ भी रह जाए संगीत सब को मिटा कर समता अर्थात साम्यावस्था प्रदान करता है। सर्वप्रथम संगीत का चर्चा सामवेद में हुई थी कि गायन, वादन, नृत्य के समन्वय रूप को संगीत कहते हैं।             संगीत भारतीय संस्कृति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। संगीत के बिना मानव जीवन का अस्तित्व नहीं है। इस बात को धर्मशास्त्र भी स्वीकार करता है।           " साहित्य संगीत कला विहीना:             साक्षात पशु पुच्छ विषाणहीनः&