Bihar Board Intermediate Political Science Notes

Bihar Board Intermediate political science


 प्रश्न:- सुशासन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- सुशासन का तात्पर्य अच्छी शासन व्यवस्था है एक अच्छी शासन व्यवस्था में निम्न गुण पाए जाते हैं।

  1. एक अच्छी शासन व्यवस्था में सामाजिक व आर्थिक समानता पाई जाती है। आर्थिक दृष्टि से लोगों के बीच के अंतर को कम करने का गंभीर प्रयास किया जाता है।
  2. देश की जनता को साक्षर बनाने को प्रमुखता दी जाती है। देश की प्रगति के लिए जनता को साक्षर होना बहुत आवश्यक है।
  3. सुशासन में रोजगार के अधिक से अधिक अवसरों की खोज की जाती है। ताकि बेरोजगारी की समस्या को कम किया जा सके।
  4. सुशासन में अहिंसा की नीति का पालन किया जाता है। लोगों को अपनी बात कहने या विरोध करने के लिए अहिंसा का रास्ता अपनाने का सुझाव दिया जाता है।

प्रश्न:- राष्ट्रपति शासन से क्या समझते हैं?
अथवा,
राष्ट्रपति शासन किन परिस्थितियों में लगाया जाता है?


 उत्तर:- राष्ट्रपति शासन प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा लगाया जाता है। राष्ट्रपति शासन एक ऐसा शासन है जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल भंग हो जाती है और देश का शासन कार्य प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति के हाथ में आ जाती हैं। राष्ट्रपति के नाम से देश का शासन कार्य चलाया जाता है। राष्ट्रपति शासन काल में राष्ट्रपति शाक्तिशाली हो जाता हैं।     वह संविधान के अनुसार देश में शासन कार्य चलाता है।
     स्वतंत्र भारत में अभी तक एक बार 25 जून 1975 में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। राष्ट्रपति शासन आपातकाल की घोषणा लागू होने के बाद लगाई जाती है। राष्ट्रपति शासन राज्य में भी उस समय लगाई जाती है जब राज्य की विधि व्यवस्था सही नहीं रहती है और‌ राज्य मंत्री मडल अपना इस्तीफा दे देता है।

प्रश्न:- संप्रदायिकता के मुख्य कारण कौन से हैं?
उत्तर:- भारत में अनेक धर्म के लोग रहते हैं। सभी की अपनी-अपनी आकांक्षाएं हैं। स्वतंत्रता के 60 वर्ष बाद भी भारत में भिन्नता पाई जाती है। भारत की राजनीति पर सांप्रदायिकता का प्रभाव बहुत ज्यादा है। इनके निम्नलिखित मुख्य कारण है- 
  1. हिंदू मुस्लिम द्वेष का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि मुस्लिम जनता ने अपने आप को बहुमत  समुदाय से अलग रखा।
  2. मुसलमानों की धार्मिक रूढ़िवादिता सांप्रदायिकता की बीज बोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका मुख्य कारण है मुसलमान अपने इस्लामी कानून और कुरान से संचालित होते हैं।
  3. सांप्रदायिकता के कारण मुसलमानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है । अन्य समुदाय के मुकाबले मुस्लिम अपने आप को कमजोर मानते थे।
  4. भारतीय राजनीति में वोट की राजनीति सांप्रदायिकता को बढ़ावा देती हैं । नेतागण सत्ता हथियाने के लिए धर्म का राजनीति में प्रयोग करते हैं।

प्रश्न:- क्षेत्रीय दलों से आप क्या समझते है? 

उत्तर:-  क्षेत्रीय दल  वह दल है जो किसी खास क्षेत्र अथवा प्रांत या राज्य स्तर का होता है और उस क्षेत्र पर प्रांत के विकास के लिए काम करता है। राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, तेलंगाना पार्टी, असम गण परिषद, तृणमूल कांग्रेस आदि क्षेत्रीय दल है।

प्रश्न:- एनपीआर पर नोट लिखें ?

उत्तर:-  राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) देश के निवासियों की एक सूची है। सामान्य निवासी उसे माना गया है जो पिछले 6 माह से भारत में कहीं भी एक जगह पर रह रहा है या अगले छह महा वहां रहने का इरादा रखता है। अगर कोई विदेशी व्यक्ति देश के किसी हिस्से में 6 महीने से ज्यादा समय से रह रहा है तो उसका ब्यौरा भी NPR में दर्ज होगा। इस समय गांव कस्बा जिला से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
 रजिस्ट्रार जनरल के मुताबिक, असम को छोड़कर देश की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में  अप्रैल से सितंबर 2020 तक जनगणना के आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसी दौरान एनपीआर को भी अपडेट किया जाएगा। व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, पिता माता का नाम, पत्नी या पति का नाम (यदि विवाहित है ), लिंग, जन्मतिथि, जन्म स्थान, राष्ट्रीयता, मौजूदा पते पर रहने की अवधि, स्थायी आवासीय पता, व्यवसाय या  शैक्षणिक योग्यता आदि को एनपीआर में शामिल किया गया है।
Also Read this -

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Full form and meaning of Abbreviations used in WhatsApp. And Facebook chat.

How to write Informal Letter?

Bihar Board Class 12 Music Notes