Class 10th Chemistry notes in Hindi

Class 10 Chemistry  

पाठ सूची

 रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण

1. रासायनिक अभिक्रिया क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें।
उत्तर:- जब दो या दो से अधिक पदार्थ आपस में अभिक्रिया कर एक या एक से अधिक नए पदार्थ का निर्माण करता है, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं।
📌 अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते हैं।
📌 अभिक्रिया के फल स्वरुप बनने वाले पदार्थ को प्रतिफल या उत्पाद कहते हैं।
उदाहरण:- 
              जब हाइड्रोजन और क्लोरीन को धूप में गर्म किया जाता है तो हाइड्रोजन क्लोराइड बनता है।
हाइड्रोजन + क्लोरीन ---> हाइड्रोजन क्लोराइड
     H2 +CL2 ----> 2HCL 
     (अभिकारक )    (प्रतिफल)
रासायनिक अभिक्रिया मुख्यतः निम्नलिखित प्रकार के होते हैं- 

1. संयोजन अभिक्रिया:- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ अभिक्रिया कर एक नए पदार्थ का निर्माण करता है ,उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।

जैसे:- हाइड्रोजन ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके जल बनाता है।
हाइड्रोजन + ऑक्सीजन ----->  जल
2H² + O² ------>  2H²O

2. वियोजन अभिक्रिया:- ऐसी अभिक्रिया जिसमे किसी पदार्थ के बड़े अणु के टूटने से दो या दो से अधिक पदार्थ बनते हैं , उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे:- कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर यह कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड में भी घटित हो जाता है।
CaCO³ --------->  CaO+ Co² 
            (गर्म)

विस्थापन अभिक्रिया:- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अधिक क्रियाशील पदार्थ कम क्रियाशील पदार्थ को विस्थापित कर देता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे:- लोहे और कॉपर सल्फाइट को अभिक्रिया कराने पर लोहा कॉपर सल्फाइट को उसके यौगिक से विस्थापित कर उसका स्थान ले लेता है।
Fe + CuSo4 ------>.  FeSo4+Cu 

द्विविस्थापन अभिक्रिया:-    वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो पदार्थ अपने आयनों का अदला- बदली कर भिन्न गुण वाले नए पदार्थ का निर्माण करता है, उसे द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे - सोडियम सल्फेट और बेरियम क्लोराइड अपने आयनों का अदला-बदली कर सोडियम क्लोराइड और बेरियम सल्फेट बनाता है।
Na²So2 + BaCl² -------> BaSo⁴ + 2NaCl² 

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया:- वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप उत्पाद के साथ उष्मा उत्सर्जित होता है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे- कार्बन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड के साथ-साथ उष्मा  भी मुक्त होते हैं।
C + O² ----->.  Co² + उष्मा 

ऊष्माशोषी अभिक्रिया:- वह अभिक्रिया जिसमे ऊष्मा का शोषण होता है, उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।
जैसे- N+O² -------->NO2 

रासायनिक समीकरण

(Chemical Equation) 

प्रश्न:-  रासायनिक समीकरण क्या है?
उत्तर:- जब किसी अभिक्रिया को अभिकारकों एवं प्रतिफलों के संकेतों एवं सूत्रों द्वारा व्यक्त किया जाता हैं, उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।
जैसे:- 
   शब्द समीकरण- हाइड्रोजन + ऑक्सीजन------> जल
  रासायनिक समीकरण-  2H2+ O2 ------->2H²O
प्रश्न:- रासायनिक समीकरण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:- रासायनिक समीकरण मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं- 
  1.  संतुलित रासायनिक समीकरण
  2. असंतुलित रासायनिक समीकरण
प्रश्न-  संतुलित रासायनिक समीकरण किसेेे कहते हैं?
उत्तर:- वैसा समीकरण जिसके दोनों और सभी तत्वों के परमाणु बराबर हो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं। 

प्रश्न:- असंतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं?
उत्तर:- वैसा समीकरण जिसमें अभी कार को एवं प्रति फलों के सभी तत्वों के परमाणु बराबर नहीं होते हैं, असंतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Full form and meaning of Abbreviations used in WhatsApp. And Facebook chat.

How to write Informal Letter?

Bihar Board Class 12 Music Notes