विशेषण

 विशेषण

प्रश्न:- विशेषण क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं ?वर्णन करें। 

संज्ञा और सर्वनाम के विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं।

जैसे :- अच्छा, बुरा, लाल ,काला इत्यादि

विशेषण के भेद

विशेषण मुख्यता चार प्रकार के होते हैं- 

गुणवाचक विशेषण:- वह शब्द जो किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण ब-ताएं, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे - अच्छा, बुरा , खराब ,लंबा ,मोटा , काला इत्यादि

परिमाणवाचक विशेषण:- जिस विशेषण से किसी  वस्तु या पदार्थ का परिमाण का बोध हो परिमाण का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे:-  थोड़ा, कुछ, ज्यादा, 2 लीटर पानी, 1 किलो आटा, 

 संख्यावाचक विशेषण:-  जो विशेषण, संज्ञा या सर्वनाम का संख्या बताएं , उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं।

जैसे:- दो आदमी, चार आम, 10 कलमें, 

सार्वनामिक विशेषण:- जो सर्वनाम शब्द सज्ञा के पहले आकर विशेषण का काम करता है, उसे सर्वनामिक विशेषण कहते हैं।

जैसे- यह बालक, वह बालक, उस फकीर, 

प्रविशेषण  क्या है? 

जो शब्द विशेषण की विशेषता बताता है, उसे  प्रविशेषण कहते हैं।

जैसे- बहुत काला, बहुत अच्छा 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Full form and meaning of Abbreviations used in WhatsApp. And Facebook chat.

How to write Informal Letter?

Bihar Board Class 12 Music Notes