Sangya kise kahate hai .

हिंदी व्याकरण 

1. Sangya kise kahate hai ?यह कितने प्रकार के होते हैं?  उदाहरण सहित वर्णन करें

उत्तर:- किसी व्यक्ति, वास्तु, स्थान, जानवर, और विचार के नाम को संज्ञा कहते हैं।

जैसे:- बकरी, आदमी, मुकुंदा, किताब ,कलम इत्यादि।

संज्ञा के प्रकार 

संज्ञा मुख्यता पांच प्रकार के होते हैं- 

1.व्यक्तिवाचक संज्ञा:-  किसी खास व्यक्ति, वस्तु ,स्थान के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। Concept 

जैसे :- राम, मुकुंदा, दिल्ली , ताजमहल इत्यादि।

2.जातिवाचक संज्ञा:- जिस संज्ञा से किसी व्यक्ति या जानवर के पूरे जाति का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

 जैसे :- कुत्ता, लड़का, लड़की, आदमी  Concept public school

3.समूहवाचक संज्ञा:- जिस संज्ञा से पूरे झुंड या समूह का बोध हो, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे- मेला, कक्षा, खिलाड़ी, अंगूर,  

4.द्रव्यवाचक संज्ञा:- वैसे चीजों के नाम जिसे नापा या तौला जा सके, लेकिन गिना नहीं जा सके, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।    Concept institute 

जैसे-  दूध , चावल , आटा, पेट्रोल, 

5.भाववाचक संज्ञा:-   भावना, विचार, अनुभव, आदि के नाम को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

📌 वैसे चीजों का नाम जिसको छूआ या  देखा नहीं जा सकता है, लेकिन महसूस किया जा सकता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे- प्यार, ईमानदारी, दया, दुख-सुख 

सर्वनाम

 प्रश्न:- सर्वनाम क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें।

संज्ञा के बदले में प्रयोग शब्द को सर्वनाम कहते हैं।

जैसे:- वह ,मैं, तुम, आप इत्यादि

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम मुख्यतः 6 प्रकार के होते हैं- 

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम:- व्यक्तिवाचक संज्ञा के बदले में प्रयोग शब्द को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।  जैसे- वाह तुम मैं आप
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम:- जिस शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति वस्तु का बोध हो उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:- वह , यह
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम:- जिस सबसे किसी निश्चित व्यक्ति वस्तु का बोध नहीं हो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:- कोई, कुछ
  4. निजवाचक सर्वनाम:- जिस सबसे बोलने वाले का बोध हो या बोलने वाला अपने लिए जिस शब्द का इस्तेमाल करें उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।  जैसे:- आप, स्वयं, 
  5. संबंधवाचक सर्वनाम:- जिस शब्द से वाक्य की किसी वस्तु का संबंध संज्ञा से बोध हो उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:- जो, सो, जौन, तौन, 
  6. प्रश्नवाचक सर्वनाम:- जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे:- क्या, कौन 

📚यह भी पढ़ें!📚


Q:- विशेषण क्या है? इसके कितने भेद हैं?

📌 संधि क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें!




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Hello friends.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Full form and meaning of Abbreviations used in WhatsApp. And Facebook chat.

How to write Informal Letter?

Bihar Board Class 12 Music Notes